Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ :भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ :भारी बारिश की चेतावनी

32
0
Spread the love

छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।