Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू

छत्‍तीसगढ़ में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू

62
0
Spread the love

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रतिदिन औसतन 10 से 12 मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। दावा है कि स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विभाग ने सतर्कता बरने के लिए लोगों से अपील की है। लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर नहीं जाने, मास्क लगाने और बीमारी के लक्षण होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया है। बीमारी से माहभर में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से अधिक मरीज मिल चुके है।