Home खेल छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की अंडर-14 एवं अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिताओं हेतु बीएसपी...

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की अंडर-14 एवं अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिताओं हेतु बीएसपी टीम के चयन के लिए चयन स्पर्धा

6
0
Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 (बालक) एवं अंडर-19 (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग लेगी।

क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा। अंडर-14 (बालक) वर्ग की चयन स्पर्धा 06 सितंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे तथा अंडर-19 (बालक) वर्ग की चयन स्पर्धा 08 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित की जाएगी।

जिन खिलाड़ी-वर्ग/भिलाई परिधि क्षेत्र के प्रतिभागियों ने इस हेतु पूर्व में पंजीयन कराया है, वे संबंधित तिथि को निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

चयन स्पर्धा के प्रभारी उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री राजेन्द्र प्रसाद रहेंगे।