Home देश भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

1
0
Spread the love

मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है और देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 से 80 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने, वज्रपात और ओला वृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में 7 सितंबर को भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 कि.मी./ घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर व्यापक रहने वाला है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बिहार में भी कई जिलों पर मौसम की मार पड़ सकती है।