Home देश सूरत: भरभराकर गिरी 6 मंजिला बिल्डिंग

सूरत: भरभराकर गिरी 6 मंजिला बिल्डिंग

33
0
Spread the love

गुजरात के सूरत में शनिवार को 6 मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है लेकिन इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूरत के सचिन पाली गांव में शनिवार दोपहर एक 6 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत ने कहा कि आज दोपहर करीब 3 बजे सचिन इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई। उस बिल्डिंग में रहने वाले कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची।गुजरात के सूरत में शनिवार को 6 मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है लेकिन इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूरत के सचिन पाली गांव में शनिवार दोपहर एक 6 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गेहलोत ने कहा कि आज दोपहर करीब 3 बजे सचिन इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई। उस बिल्डिंग में रहने वाले कई लोग अंदर फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची।