Home देश माफियाओं और दबंगों के खिलाफ योगी ने दिए सख्त निर्देश

माफियाओं और दबंगों के खिलाफ योगी ने दिए सख्त निर्देश

44
0
Spread the love

गोरखपुर। सरकारी और निजी जमीनों पर भू माफियाओं और दबंगों की हमेशा नजर रहती है। वह इसे हथिया कर ऊंचे दामों पर उन लोगों को बेच देते हैं जिनको यह नहीं पता होता है कि जमीन की वैधानिक स्थिति क्या है। परिणाम स्वरूप कई बार भूमाफियों के चंगुल में फंस कर लोग अपनी उम्र भर की कमाई लुटा बैठते हैं। इसी से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा करने के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।