आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। बैठकों के दौर जारी हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बुधवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पार्टी की बैठक की और मुंबई, पुणे, नासिक और ठाणे जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ने का फैसला किया। बैठक के दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अधिकारियों को इन जिलों की सभी सीटों पर तैयारी करने का आदेश दिया। इस बीच मनसे द्वारा कराए गए एक सर्वे से पता चला है कि महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों के खिलाफ जनता में नाराजगी है।




