Home देश आंगनबाड़ी की महिलाओं को बाल मनोविज्ञान का अध्ययन कराएं

आंगनबाड़ी की महिलाओं को बाल मनोविज्ञान का अध्ययन कराएं

44
0
Spread the love

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं को बाल मनोविज्ञान का अध्ययन कराया जाए। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “छोटे-छोटे बच्चों की भावनाएं क्या हैं, उनकी जरूरतें क्या हैं यह समझने के लिए और बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की समझ के लिए बाल मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम लाना जरूरी है।”