Home Uncategorized महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है...

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है वन विभाग

36
0
Spread the love

गढ़चिरौली । केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नितिन गडकरी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गढ़चिरौली महाराष्ट्र का सबसे समृद्ध क्षेत्र बन जाएगा। उन्होंने वन विभाग पर नक्सल प्रभावित जिले के विकास में बाधा उत्पन्न करने का आरोप भी लगाया। गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार के दौरान कहा कि कई लौह अयस्क कंपनियां गढ़चिरौली में काम शुरू कर रही हैं और उन्होंने इन उपक्रमों में नौकरियों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।