रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र के कोसमंदी निवासी रविशंकर वर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। उनके पिता बालकृष्ण वर्मा किसान हैं। वहीं, माता योगेश्वरी साहू गृहणी हैं। रविशंकर पहले नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2021 में सीजीपीएससी में रोजगार अधिकारी के लिए चयन होने के बाद नोएडा से वापस आ गए। वह अभी कोरिया जिले में प्रशिक्षण ले रहे थे। रविशंकर के बड़े भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो बहनें शिक्षिका हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।




