Home देश तमिलनाडु में भारी बारिश

तमिलनाडु में भारी बारिश

40
0
Spread the love

तमिलनाडु के लिए आने वाले कुछ दिन काफी परेशानी भरे हो सकते हैं क्योंकि यहां मौसम लगातार खराब बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ शनिवार दोपहर 30 नवंबर को पुडुचेरी के पास दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में चक्रवात के कारण तेज बारिश हो सकती है।