बीजापुर.
बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बल की ओर से नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए एक बड़े अभियान में पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में हुए मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने की सूचना है।सूत्र बता रहे हैं कि मुठभेड़ स्थल सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर), बैरेल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में विस्फोट भी मिले हैं।




