Home देश अगर कोर्ट उसे फांसी पर लटकाने के लिए भी कहे, तो मैं...

अगर कोर्ट उसे फांसी पर लटकाने के लिए भी कहे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगी

50
0
Spread the love

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने शनिवार को आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले पर आरोपी की मां मालती रॉय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मेरी तीन बेटियां हैं, मैं उनका (पीड़िता के माता-पिता का) दर्द समझती हूं।रॉय की मां मालती ने सियालदह कोर्ट के फैसले पर कहा, ‘उसे सजा मिलनी चाहिए। अगर कोर्ट उसे फांसी पर लटकाने के लिए भी कहे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगी।’