Home छत्तीसगढ़ पीएम आवास योजना में अब 3.21 लाख की जगह मिलेंगे 3.89 लाख:...

पीएम आवास योजना में अब 3.21 लाख की जगह मिलेंगे 3.89 लाख: केंद्र सरकार

37
0
Spread the love

रायपुर.

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रति आवास की राशि में इजाफा कर दिया है। अब प्रति आवास 3.21 लाख की जगह मिलेंगे 3.89 लाख रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार की बीते रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए कई नई सौगातें लेकर आया।सरकार ने इस बैठक में योजना के लाभार्थियों के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। राज्य कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रथम चरण में कमजोर आय वर्ग के एक लाख 32 हजार परिवारों को आवास उपलब्ध कराने कुल 3938 करोड़ 80 लाख रुपये के अनुदान को मंजूरी दी।