Home देश मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए होगी भारी भीड़

मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए होगी भारी भीड़

26
0
Spread the love

मौनी अमावस्या इस वर्ष 29 जनवरी बुधवार को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में प्रमुख स्नान किया जाएगा। इस स्नान को देखते हुए महाकुंभ मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है। इस भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों और श्रद्धालुओं को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में अच्छा अनुभव मिले।