उत्तर प्रदेश में मौसम में 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मौनी अमावस्या के बाद यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसासा होगा। आपको बता दें कि दो पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है।




