केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि त्रिपुरा अब देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से जुड़ गया है, और प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से इस पूर्वोत्तर राज्य में शांति एवं समृद्धि आई है।अगरतला में त्रिपुरा सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को नई दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले सात वर्षों में कांग्रेस एवं वाममोर्चा के कई दशकों के शासन की तुलना में अधिक उपलब्धियां हासिल की हैं।



