Home देश दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता होंगी

दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता होंगी

68
0
Spread the love

दिल्‍ली.

बहुत सस्‍पेंस के बाद आखिर दिल्‍ली के नए सीएम का नाम सामने आ गया है। रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली की नई सीएम होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और दोनों पर्यवेक्षक राज निवास गए। वे उपराज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिन भर संभावित नामों पर चर्चा चलती रही। शाम होते ही गहमागहमी बढ़ गई थी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “वह दिल्ली में एक नया अध्याय लिखेंगी।”विधायक दल के सदस्‍य बैठक के लिए पहुंचने लगे थे। दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के चेहरे का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। अपने चुनावी वादों को पूरा करने से लेकर वित्त प्रबंधन से लेकर राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे के विकास तक नई सरकार के सामने चुनौतियां बहुत बड़ी होंगी।