Home देश महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई…

महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई…

26
0
Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है।

मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को शाम आठ बजे तक कुल 1.43 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 60.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में कुल 120 करोड़ सनातनी हैं, इस लिहाज से महाकुंभ में दुनिया के आधे से अधिक सनातनी गंगा और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

26 फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है। महाकुंभ में 73 देशों के राजनयिक और भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत विभिन्न हस्तियां स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, नेपाल से 50 लाख से अधिक लोग अब तक स्नान कर चुके हैं।