Home छत्तीसगढ़ नेहरू आर्ट गैलरी में सुरक्षा पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी उद्घाटित

नेहरू आर्ट गैलरी में सुरक्षा पेंटिंग्स की विशेष प्रदर्शनी उद्घाटित

56
0
Spread the love

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी में, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा सप्ताह के दौरान बनाई गई पेंटिंग्स और पोस्टर प्रतियोगिता के चयनित चित्रों की दो दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 फरवरी 2025 को मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2, बीएसपी) श्री एस के घोषाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। यह प्रदर्शनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस प्रदर्शनी में सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री आशीष दास द्वारा संकलित विभिन्न देशों की मुद्राएँ भी प्रदर्शित की गईं, जिनमें सुरक्षा और उद्योग से संबंधित चित्र बने हुए थे। श्री आशीष दास के इस संग्रह में विभिन्न देशों की प्राचीन और आधुनिक मुद्राएँ शामिल हैं, जो सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न ऐतिहासिक कालों, संस्कृतियों और सभ्यताओं की झलक प्रदान करती हैं। प्रत्येक मुद्रा पर उकेरे गए चित्र सुरक्षा और उद्योग के महत्व को दर्शाते हैं, जिससे इस कला संग्रह को देखने वाले दर्शकों को एक गहरी और प्रेरणादायक संदेश प्राप्त होता है।

इस प्रदर्शनी में कलाकारों के साथ उनके परिवारजन, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री सौरभ जैन, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री राजकुमार, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री शोवन मिश्रा, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) डीएसओ- श्री बिनीतोष बाला, महाप्रबंधक (एसएमएस-2) डीएसओ- श्री गौरव सिंघल, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशांत तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एन. टोप्पो, आर्ट क्लब के श्री एस. के. नंदी, सदस्य और जनसंपर्क एवं संपर्क प्रशासन के अन्य सदस्यगण, इस्पात नगरी भिलाई के कलाकार और आम नागरिक उपस्थित थे।