Home देश इंदौर में शनिवार को हिंदू संगठन बंद करवाएंगे क्लब और पब

इंदौर में शनिवार को हिंदू संगठन बंद करवाएंगे क्लब और पब

51
0
Spread the love

इंदौर। पुलिस द्वारा मंदिर में चल रही भजन संध्या बंद करवाने के मामले में हिंदू संगठन सहित संत समाज शनिवार रात विजय नगर में एकत्र होगा और आस-पास के पब और क्लब को बंद करवाएगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात करीब 10.45 बजे विजय नगर स्थित काली मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने प्रशासन के निर्देश का हवाला देकर भजन बंद करवा दिए थे। नाराज भक्तों ने पास ही संचालित हो रहे पब में घुसकर हनुमान चालिसा का पाठ कर विरोध जताया था।