Home छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत...

सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी मेंसरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी में

38
0
Spread the love

रायपुर।

राज्य सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने की तैयारी में है। सरकार विशेष रूप से सामूहिक आत्मसमर्पण नीति को अधिक प्रभावी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि अधिक से अधिक नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ सकें और पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठा सकें।जल्द ही इसका क्रियान्वयन तेज होगा। सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करना है और अब इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए केवल एक साल का समय बचा है। इस दिशा में सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को व्यापक सुविधाएं प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है।