Home देश प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स जाकर उपराष्ट्रपति धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में...

प्रधानमंत्री मोदी ने एम्स जाकर उपराष्ट्रपति धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

43
0
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात एम्स में भर्ती कराया गया था।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

धनखड़ (73) को शनिवार देर रात करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया और एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ राजीव नारंग की देखरेख में ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।एक सूत्र ने बताया कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक समूह उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स पहुंचे।