Home देश नीतीश सरकार ने वेतन-भत्तों में किया बड़ा इजाफा

नीतीश सरकार ने वेतन-भत्तों में किया बड़ा इजाफा

40
0
Spread the love

बिहार सरकार ने राज्य मंत्री और उप मंत्री के लिए अपना खजाना खोल दिया है। राज्य मंत्री और उप मंत्री के पदों पर बैठे लोगों के वेतन और भत्तों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की अनुमति दे दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। विधान सभा और विधान परिषद में विभिन्न दलों के सचेतक, विभिन्न राज्य आयोगों और बोर्डों के अध्यक्ष और सदस्यों को बिहार में राज्य मंत्री के समान दर्जा, वेतन और भत्ते प्राप्त होते हैं।