रायपुर
राधास्वामी नगर में गंदे पानी का जलभराव की समस्या को लेकर आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की गई उन्हें नाली निर्माण के स्थान परिवर्तन करने के संबंध में निगम द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग को लिखे पत्र के संबध में शीघ्र प्रस्ताव स्वीकृत कराने का आग्रह किया गया।ज्ञात हो कि अंतर्राज्यीय बसस्टैण्ड व टिकरापारा नाले का गंदा पानी दुधाधारी मठ के खेत से होकर राधास्वामी नगर होते जाता है।सर्वोदय स्कूल से कॉलोनी वाली रोड में नाले का गंदा पानी ओवर फ्लो होने से आसपास के घरो में घुस जाता है जिसकी शिकायत वर्षों से कई बार जिलाधीश, नगर निगम आयुक्त से राधास्वामी नगर जनविकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी सहित पूर्व पार्षद सरिता वर्मा ने कहा कि इस समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया गया था किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।बस स्टैंड मेन रोड हनुमान मंदिर के पास पूर्व से निर्मित प्रचलित नाला सकरा एवं जर्जर अवस्था में होने के कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न होती रहती है बरसात के पहले ये नाले का गंदा पानी भर जाता है तो फिर बारिश के मौसम में क्या हाल होगा इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है,उक्त समस्या से कालोनी वासियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक रोगों का ख़तरा बना हुआ है।ज्ञात हो कि इस कालोनी में शासकीय अधिकारी व बिजनेस मेन बड़ी संख्या में रहते हैं और यहाँ के अधिकांश निवासियों द्वारा इनकम टैक्स,जीएसटी व निगम को टैक्स सरकारी कोष में दिया जाता रहा हैं लेकिन यहाँ पर मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। नियमित रूप से नाली व सड़क सफाई न होने से यहाँ गंदगी फैलने से मच्छरों का प्रकोप के कारण गंभीर बीमारियों का ख़तरा बढ़ गया है।




