Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : अब दिन में रहेगी चटक धूप

छत्तीसगढ़ : अब दिन में रहेगी चटक धूप

37
0
Spread the love

रायपुर.

राज्य में अब बरसात का दौर पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान में हल्के बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई हैं।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण बिहार और उसके आसपास ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है, लेकिन इसका असर छत्तीसगढ़ पर नहीं पड़ेगा। यानी अब प्रदेश में नमी घटेगी और दिन में चटक धूप का असर रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप तेज और मौसम साफ रहने की संभावना है।