Home छत्तीसगढ़ दीवाली : खुशियों के साथ-साथ सावधानी भी , रायपुर में अलर्ट पर...

दीवाली : खुशियों के साथ-साथ सावधानी भी , रायपुर में अलर्ट पर अस्पताल और फायर बिग्रेड

54
0
Spread the love

रायपुर : दीपावली खुशियों, रोशनी और उल्लास का पर्व है, लेकिन यही खुशियां कई बार लापरवाही के कारण हादसों में बदल जाती हैं। पटाखों, दीयों और बिजली की लाइटिंग से जलने, आग लगने या ट्रैफिक दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजधानी के सभी प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसके साथ ही आंबेडकर अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को छुट्टी के दिन 10 से 12 बजे तक खुली रहेंगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि उत्सव मनाते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल या हेल्पलाइन से संपर्क करें।