Home देश बिहार की जनता को नीतीश के वादों पर भरोसा

बिहार की जनता को नीतीश के वादों पर भरोसा

34
0
Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने पर एनडीए की बड़ी जीत की संभावना जताई जा रही थी, हालांकि कई राजनीतिक विश्लेषकों को आशंका थी कि कहीं पहले की तरह इस बार भी परिणाम उलट न जाएं। लेकिन जैसे ही मतगणना शुरू हुई, तमाम पुराने अनुमान ध्वस्त होते नजर आए।

एग्जिट पोल के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए एनडीए ने बिहार में प्रचंड जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। खबर लिखे जाने तक बिहार में एनडीए 202 सीटों पर आगे है। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल से अभी ऊबी नहीं है और अब भी उनके वादों पर भरोसा करती है।