प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट के बाद दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में पहुंचे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में गमछा हिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। साथ ही कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया- फिर एक बार एनडीए सरकार। इस दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैंने कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से चुनाव अभियान की शुरुआत की।




