Home छत्तीसगढ़ बालोद की महिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी KBC में

बालोद की महिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी KBC में

15
0
Spread the love

बालोद.

जिले में पदस्थ खनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी।यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार जिले की कोई महिला अधिकारी केबीसी के मंच तक पहुंची है। केबीसी तक पहुंचना उनके लिए सपनों की सफलता का प्रतीक है।