Home देश 1 जनवरी से देश भर में सस्ती होगी CNG और PNG

1 जनवरी से देश भर में सस्ती होगी CNG और PNG

16
0
Spread the love

नया साल 2026 आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने गैस की कीमतों (CNG-PNG New Rates) को नियंत्रित करने के लिए एकीकृत टैरिफ ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। इस कदम से वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी (CNG) और रसोई में उपयोग होने वाली पीएनजी (PNG) की कीमतों में उल्लेखनीय कमी आएगी।PNGRB के सदस्य एके तिवारी के अनुसार, नए टैरिफ समायोजन के कारण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 2 से 3 रुपये की बचत होगी। यह राहत अलग-अलग राज्यों और वहां लागू स्थानीय करों के आधार पर भिन्न हो सकती है।