Home छत्तीसगढ़ सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025

15
0
Spread the love

हलामीमुंजमेटा में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु शिविर आयोजित

नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2025

सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर 2025 अभियान के तहत 22 दिसंबर 2025 को ग्राम हलमीमुंजमेटा में विशेष प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।