Home छत्तीसगढ़ माओवादियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा बरामद किया

माओवादियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा बरामद किया

18
0
Spread the love

सुकमा.

जिले के मेटागुड़ा इलाके में जवानों ने माओवादियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। ये हथियार माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छुपा रखा था। पिछले दो साल से लगातार माओवादियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण आए दिन जवानों को सफलताएं मिल रही हैं। सभी बरामद हथियार को कैंप लाया गया। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों के पास एकमात्र विकल्प आत्मसमर्पण बचा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेटागुड़ा कैंप से कुछ ही दूरी पर स्थित बोटेतोंग के जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार डंप किया गया। ये हथियार माओवादी जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखे थे, लेकिन जवानों ने उनकी मंशा पर पानी फेरते हुए हथियार बरामद कर लिए।