भिलाई। रानीतराई साप्ताहिक बाजार में नकली नोट खपाने के मामले में पुलिस रायपुर जिला अंतर्गत ग्राम सोनपैरी मुजगहन निवासी आरोपित अरूण तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक लाख 70 हजार रुपये से अधिक के नकली नोट और नकली नोट छापने के लिए उपयोग में लाई गई कलर फोटो कापी मशीन एवं पेपर जब्त किया है।एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को थाना रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलने की सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी साप्ताहिक बाजार पहुंची।दोनों आरोपित ने प्रार्थी के साथ-साथ रानीतराई के बाजार में अन्य व्यापारियों भावेश देवागंन कौही, आदो राम बेलवाकुदा, दीपक साहू, संतोष देवागंन असोगा, शीतल यादव डिधारी, चंद्रिका बाई खपरी, रोहित सोनकर सब्जी मण्डी, भूपेन्द्र पटेल खपरी के पास भी सामान खरीद कर उन्हें नकली नोट थमा दिया था।




