रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना
अब तक 41 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं रामलला के दर्शन
रायपुर, दिनांक 20 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनआस्था से जुड़ी “रामलला दर्शन योजना” प्रदेशवासियों के लिए निरंतर आध्यात्मिक लाभ का माध्यम बन रही है। यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 49 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 41,650 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का लाभ प्रदान किया जा चुका है।इसी क्रम में आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। रेलवे स्टेशन प्रभु श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। तीर्थयात्रियों के परिजन, नागरिक एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।




