Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले… एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स समेत इन 9...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले… एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स समेत इन 9 प्रस्ताव पर लगी मुहर

11
0
Spread the love

 रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। इस बैठक में कुल 9 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें मादक पदार्थों की रोकथाम और आतंकी खतरों से निपटना शीर्ष प्राथमिकता पर रहा।राज्य में मादक पदार्थों के बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों में जिला स्तरीय ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ के गठन को मंजूरी दी है। इसके लिए बजट में 100 नए पदों का प्रावधान किया गया है। यह फोर्स रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और कोरबा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखेगी।