Home देश ईरान जंग खत्‍म करा सकता है भारत, इजरायली राजदूत रुविन अजार बोले-...

ईरान जंग खत्‍म करा सकता है भारत, इजरायली राजदूत रुविन अजार बोले- सत्‍ता बदलने तक चलाएंगे मिलिट्री ऑपरेशन

22
0
Spread the love

ईरान जंग को खत्‍म कराने में भारत की भूमिका काफी अहम हो सकती है. नई दिल्‍ली में इजरायल के राजदूत रुविन अजार ने कहा कि वेस्‍ट एशिया में भारत का बड़ा स्‍टेक है. दूसरी तरफ, इस मामले में पाकिस्‍तान, तुर्की और मिस्र की बतौर मध्‍यस्‍थ की भूमिका पर भी रुविन ने बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्‍तान, तुर्की समेत अन्‍य देशों की क्‍या भूमिका होगी, इसका फैसला अमेरिका ही करेगा. साथ ही रुविन अजार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हफ्ता ईरान के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है. बता दें कि न्‍यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका मिडिल ईस्‍ट में बड़ी तादाद में जवानों को भेजने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में ईरान में ग्राउंड ऑफेंसिव की संभावना बढ़ गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here