ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश में जल रहे कच्चे तेल की आंच लपटें बढ़ती ही जा रही हैं. ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर चुका है, लेकिन घरेलू बाजार में इसकी लपटें अभी तक नहीं पहुंचीं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 94.70 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल फिर 16 पैसे सस्ता होकर 94.74 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 20 पैसे गिरावट के साथ 87.81 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 58 पैसे सस्ता होकर 105.54 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 54 पैसे गिरावट के साथ 91.78 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 8 डॉलर की बढ़त के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी तेजी से ऊपर गया है और यह तेज 11 डॉलर की बढ़त के साथ 111.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है. ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि ब्रेंट के मुकाबले डब्ल्यूटीआई का भाव ऊपर जाता हो, लेकिन इसकी डिमांड बढ़ने से यह ब्रेंट से भी महंगा हो गया है.





Promote our brand and watch your income grow—join today!
Share our products, reap the rewards—apply to our affiliate program!