Home देश खतरे में पड़ा अमेरिका-ईरान युद्ध विराम तो ‘उबल’ पड़ा कच्‍चा तेल

खतरे में पड़ा अमेरिका-ईरान युद्ध विराम तो ‘उबल’ पड़ा कच्‍चा तेल

21
6
Spread the love
अमेरिका और ईरान के बीच हुआ युद्धविराम अब टूटने की कगार पर है. इससे कच्‍चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. इंट्रा डे में ब्रेंट क्रूड का भाव 97.50 डॉलर तक जा पहुंचा. बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और यह समाचार लिखे जाने तक 6.31 फीसदी की तेजी के साथ 96.07 पर कारोबार कर रहा था.अमेरिकी डब्‍ल्‍यूटीआई फ्यूचर में भी आज जोरदार तेजी देखी जा रही है और यह भी आज करीब सात फीसदी बढकर 89.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है. ईरान ने होर्मुज को कुछ समय के लिए खोलने के बाद फिर से बंद कर दिया है. वहीं, अमेरिका ने दावा किया कि उसने एक ईरानी मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने उस ईरानी झंडे वाले जहाज पर फायरिंग की, जिसने अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी और बाद में उसे कब्जे में ले लिया.
अमेरिका द्वारा ईरानी मालवाहक जहाज को जब्‍त करने और ईरान द्वारा कुछ जहाजों पर गोलीबारी करने के बाद अमेरिका-ईरान युद्धविराम खतरे में पड़ गया है. यह 21 अप्रैल को खत्‍म हो रहा है. दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के देखते हुए दोबारा से शांति वार्ता होने की संभावना बहुत कम हो गई है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि सोमवार शाम बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचेंगे, जबकि तेहरान ने आगे की शांति वार्ता को खारिज कर दिया है.

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here