भारत के लिए आज का दिन काफी अहम है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी सोमवार को ट्रेड डील होने वाली है. भारत वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले आज नई दिल्ली में मिलेंगे. इस दौरान दोनों लंबे समय से चल रहे एफटीए यानी मुक्त व्यापार समझौते पर दस्तखत करेंगे. जब डील होगी तब टैरिफ, डेयरी उत्पादों की पहुंच, कीवी फल और निर्यात पर फोकस होगा. मगर यहां एक बड़ा भू-राजनीतिक पैटर्न भी देखने को मिलेगा, जिस पर नजर रखना जरूरी है.
जैसे ही यह फ्री ट्रेड अग्रीमेंट यानी समझौता होता है तो न्यूजीलैंड ‘फाइव आइज’ खुफिया समूह का तीसरा ऐसा सदस्य बन जाएगा, जिसने हाल के वर्षों में भारत के साथ व्यापार समझौता किया है. भारत ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौता किया था. वहीं, 2025 में यूनाइटेड किंगडम के साथ अपना समझौता पूरा किया. इसके अलावा, अमेरिका के साथ व्यापार पर बातचीत अभी भी जारी है, जबकि कनाडा के साथ बातचीत रुक-रुककर होती रही है.
इसका मतलब है कि भारत की व्यापारिक पहुंच दुनिया की कुछ सबसे उन्नत पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के साथ तेजी से मेल खा रही है. अब सवाल है कि आखिर ये फाइव आइज क्या है, इसमें कितने देश हैं, भारत का इन देशों के साथ समझौता करने का क्या मतलब है?





https://shorturl.fm/niJ2e
https://shorturl.fm/fuglO
https://shorturl.fm/8NHAd
https://shorturl.fm/Nwg2J
https://shorturl.fm/EnCEf
https://shorturl.fm/LQqM7