Home देश अग्नि-6 या MIRV? भारत के सीक्रेट से दुनिया में खलबली, धुएं की...

अग्नि-6 या MIRV? भारत के सीक्रेट से दुनिया में खलबली, धुएं की लकीर पकड़ने में उलझे चीन-पाक

12
0
Spread the love

सौ बात की एक बात ये कि आम पब्लिक का तो ज्यादा ध्यान एक खबर पर नहीं गया लेकिन दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ भारत से आई एक खबर से चौंक गए हैं. जी, भारत से आई खबर से. कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. अनुमान इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि भारत की तरफ से इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा रहा है. तो ऐसा क्या सीक्रेट ऑपरेशन हो गया भारत में? 8 मई की शाम को अंधेरा होते ही ओडिशा के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर सब शांत था. अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई. और आसमान में आग की लपटें देखी गईं. एक विशालकाय मिसाइल आसमान को चीरती हुई ऊपर चढ़ने लगी. उसकी रोशनी इतनी तेज थी कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल के लोग तो क्या, बांग्लादेश तक में लोगों ने आसमान में रोशनी देखी. लोगों ने धुएं की लकीरों का विडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए. रक्षा विशेषज्ञों में चर्चा शुरू हो गई कि ये क्या था? क्या भारत ने कोई नया हथियार टेस्ट किया? क्या भारत ने अग्नि-6 मिसाइल बना ली है? क्या से भारत की हाइपरसॉनिक मिसाइल थी?
दुनिया की निगाहें टिक गईं. लेकिन भारत सरकार ने कुछ नहीं कहा. एक भी डिटेल नहीं दी. रहस्य और गहरा हो गया. लोग अटकलें लगाने लगे. क्या ये कोई सामान्य टेस्ट था? या कुछ बहुत बड़ा था? और इन सब अटकलों का एक और बड़ा कारण था. और वो था NOTAM, यानी ‘नोटिस यू ऐयरमेन’, ये NOTAM वो होता है जो आसमान के एक इलाके के लिए जारी किया जाता है हवाई जहाजों के लिए. कि इधर मत आना. आपको याद होगा अभी पिछले साल ही ऑपरेशन सिंदूर के टाइम NOTAM जारी किये जा रहे थे उत्तर भारत के आसमान के लिए. भारत में भी और पाकिस्तान में भी. कि इधर मत आना यहां लड़ाई चल रही है, फाइटर प्लेन आएंगे, मिसाइलें दागी जाएंगी, ड्रोन उड़ाए जाएंगे, तो ये इलाका छोड़ दो. NOTAM जारी किये गए थे.