Home देश श‍िगेला क्‍या है, ज‍िसका नाम सुनकर डर रहे लोग, रेस्‍टोरेंट जाने से...

श‍िगेला क्‍या है, ज‍िसका नाम सुनकर डर रहे लोग, रेस्‍टोरेंट जाने से भी कतराने लगे

3
0
Spread the love

रेस्‍टोरेंट आप सभी जाते हैं. लेकिन केरल में इन द‍िनों लोग रेस्‍टोरेंट जाने से कतराने लगे हैं. वजह है शिगेला नाम का एक वैक्‍टीर‍िया. यह अब तक 20 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. एक बच्‍ची की इससे मौत तक हो चुकी है. सरकार हाईअलर्ट मोड में है. पलपल की न‍िगरानी रखी जा रही है. रेस्‍टोरेंट बंद क‍िए जा रहे हैं. नतीजा यह सबकुछ देखकर लोग सहमे हुए हैं. सरकार कह रही क‍ि हालात कंट्रोल में हैं, लेकिन सतर्क रहना होगा. मगर आपको इसके बारे में क‍ितनी जानकारी है?

केरल में हाल ही में एक छोटी बच्ची की मौत के बाद इस संक्रमण को लेकर चिंता और बढ़ गई. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों में निगरानी बढ़ा दी और स्कूलों समेत संवेदनशील इलाकों में जांच शुरू की. कुछ जगहों पर छात्रों में भी संक्रमण के मामले मिले हैं, हालांकि अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है.

विशेषज्ञों के मुताबिक-शिगेला मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी के जरिए फैलता है. अगर किसी रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता, खाना बनाने वाले हाथ नहीं धोते या पानी दूषित है, तो यह बैक्टीरिया आसानी से खाने में पहुंच सकता है. यही वजह है कि केरल सरकार ने गंदगी वाले रेस्‍टोरेंट-होटलों पर सख्ती की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here