ईरान और अमेरिका बीच महीनों से चल रही खींचतान अब हमेशा के लिए खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है. खबर है कि अगले 24 घंटों में ईरान-अमेरिका की डील फाइनल हो जाएगी और इस बार समझौते पर हस्ताक्षर भी अलग तरीके से किए जाएगा. यही नहीं डील साइनिंग के बाद 1 हफ्ते तक किस तरह फैला हुआ रायता समेटा जाएगा, इस पर भी पूरी प्लानिंग हो गई है. ट्रंप और अराघची ने कुछ घंटों पहले ही ये बात कंफर्म कर दी थी कि जंग के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच डील फाइनल होने के करीब पहुंच गई है.
तेहरान: ईरान और अमेरिका बीच महीनों से चल रही खींचतान अब हमेशा के लिए खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है. खबर है कि अगले 24 घंटों में ईरान-अमेरिका की डील फाइनल हो जाएगी और इस बार समझौते पर हस्ताक्षर भी अलग तरीके से किए जाएगा. यही नहीं डील साइनिंग के बाद 1 हफ्ते तक किस तरह फैला हुआ रायता समेटा जाएगा, इस पर भी पूरी प्लानिंग हो गई है. ट्रंप और अराघची ने कुछ घंटों पहले ही ये बात कंफर्म कर दी थी कि जंग के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच डील फाइनल होने के करीब पहुंच गई है.
फास्ट-ट्रैक हुई ईरान-अमेरिका डील
ईरान-अमेरिका के बीच बिचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कंफर्म किया है कि ‘हम पीस डील के बहुत करीब हैं, ऐसा पहले कभी नही हुआ है. अब अगले 24 घंटों में डील फाइनल हो जाएगी’. उनके मुताबिक इस बार ईरान और अमेरिका आमने-सामने बैठकर नहीं बल्कि ‘इलेक्ट्रॉनिक साइनिंग’ करेंगे. बता दें कि डिजिटल साइनिंग का मतलब है कि जंग खत्म करने की सारी प्रॉसेस फास्ट ट्रैक हो जाएगी. किसी भी लंबी कागजी औपचारिकता में वक्त गंवाए बिना दोनों देश आगे बढ़ पाएंगे.




