Home मनी स्पेसएक्स में वेल्डर की नौकरी ने बदली किस्मत, IPO के बाद बने...

स्पेसएक्स में वेल्डर की नौकरी ने बदली किस्मत, IPO के बाद बने करोड़पति

3
0
Spread the love

शुरुआत में शेयरों को नहीं दिया था ज्यादा महत्व
साल 2015 में जब स्पेसएक्स ने जुआन को नौकरी पर रखा, तब कंपनी ने उन्हें वेतन के साथ लगभग 10,000 डॉलर मूल्य के शेयर भी दिए. उस समय उन्होंने इसे कोई बड़ी बात नहीं माना. इससे पहले जिन कंपनियों में वे काम कर चुके थे, वहां कर्मचारियों को इस तरह हिस्सेदारी देने की परंपरा नहीं थी. इसलिए उन्होंने शेयरों को एक अतिरिक्त लाभ की तरह देखा, लेकिन भविष्य में मिलने वाले बड़े फायदे की कल्पना नहीं की. आज वही शेयर उनकी संपत्ति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं.

IPO ने बना दिया करोड़पति
स्पेसएक्स के ऐतिहासिक आईपीओ के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का मूल्य तेजी से बढ़ा और इसके साथ ही कर्मचारियों के पास मौजूद शेयरों की कीमत भी आसमान छूने लगी. जुआन के पास करीब 6,500 शेयर हैं. शेयरों की कीमत बढ़ने के बाद उनकी कुल हिस्सेदारी 10 लाख डॉलर से अधिक हो गई. भारतीय मुद्रा में यह रकम कई करोड़ रुपये के बराबर है. एक साधारण कर्मचारी के लिए यह उपलब्धि किसी सपने के सच होने जैसी मानी जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here