Home देश-विदेश समंदर में भारतीयों की सुरक्षा सुन‍िश्च‍ित होनी चाह‍िए’, ट्रंप के सामने बोले...

समंदर में भारतीयों की सुरक्षा सुन‍िश्च‍ित होनी चाह‍िए’, ट्रंप के सामने बोले प्रधानमंत्री मोदी

5
0
Spread the love

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के एवियन शहर में आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फ‍िर ट्रंप के सामने समंदर में काम कर रहे लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. येभी कहा क‍ि होर्मुज का खुलना पूरी दुन‍िया के ल‍िए जरूरी है. पीएम मोदी ने समंदर में तीन भारतीय नाव‍िकों की मौत का मुद्दा भी उठाया और साफ कहा क‍ि भारतीयों की सुरक्षा सुन‍िश्च‍ित की जानी चाह‍िए.

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक राजनीति, व्यापार और पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर मतभेद भी देखने को मिले हैं, लेकिन दोनों देशों के लिए रणनीतिक साझेदारी की अहमियत कम नहीं हुई है. इस मीटिंग को आने वाले समय में भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा तय करने वाले बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है. व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक संकट जैसे विषय इस बैठक के केंद्र में रहने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here