Home देश ऑयल, गैस और निवेश…ईरान ने बढ़ाया भारत से दोस्ती का हाथ! क्या...

ऑयल, गैस और निवेश…ईरान ने बढ़ाया भारत से दोस्ती का हाथ! क्या अब मिलेगा सस्ता तेल

2
0
Spread the love

भारत की बढ़ती एनर्जी की जरूरतों और बदलते ग्लोबल हालातों के बीच ईरान ने भारत के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई है. ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाक नेजाद ने भारत दौरे के दौरान कहा कि उनका देश आर्थिक क्षेत्र में भारत के साथ व्यापक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है. खास तौर पर तेल और गैस जैसे सेक्टर्स में दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं.
BRICS देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक आयोजित में ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति, निवेश और भविष्य की एनर्जी से जुड़ी स्ट्रैटजी पर चर्चा हुई है. पाक नेजाद भी इस चर्चा में शामिल रहे. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर भारत और ईरान के बीच एनर्जी सप्लाई बढ़ता है तो इससे भारत को तेल आपूर्ति के नए ऑप्शन मिल सकते हैं और लंबे समय में एनर्जी सुरक्षा मजबूत हो सकती है.
भारत और ईरान के संबंध केवल ट्रेड तक सीमित नहीं
BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरानी मंत्री ने कहा कि भारत और ईरान के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ते भी हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन रिश्तों को आर्थिक साझेदारी के नए स्तर तक पहुंचाया जाए. बैठक में ऊर्जा सुरक्षा और स्थिर आपूर्ति को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया गया. हाल के सालों में ग्लोबल लेवल पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और जियो-पॉलिटिकल टेंशन ने कई देशों की परेशानी को बढ़ाया है. ऐसे में भारत जैसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देश के लिए विश्वसनीय आपूर्ति सोर्स का होना बेहद अहम माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here