बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित बस्तर अंचल के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी
रायपुर.
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित बस्तर अंचल के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसका असर भी दिख रहा है। राजधानी रायपुर में ही बीते 12 घंटों में 15 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की जा चुकी है।प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य से 46 प्रतिशत कम दर्ज की गई थी, जिसके कारण खरीफ फसलों की बोआई और रोपा कार्य काफी धीमी गति से चल रहे थे। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव का यह क्षेत्र प्रदेश में भरपूर बारिश लाएगा, जो कृषि कार्यों के लिए बेहद आवश्यक है।छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह र्सुखद समाचार है।




