Home खेल भारत का Wrestling Power! U-20 Asian Championship में 4 गोल्ड सहित 20...

भारत का Wrestling Power! U-20 Asian Championship में 4 गोल्ड सहित 20 मेडल जीतकर दुनिया में बजाया डंका

4
0
Spread the love

 

भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित 20 अपने नाम किये जिसमें सात रजत और नौ कांस्य पदक शामिल है। भारत ने चैंपियनशिप के महिला कुश्ती और पुरुष फ्रीस्टाइल में ओवरऑल टीम रैंकिंग में भी शीर्ष तीन में जगह पक्की की। महिला कुश्ती में भारतीय टीम 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जो चैंपियन चीन (189 अंक) से थोड़ा ही कम था।

जापान (142 अंक) तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल टीम 152 अंकों तीसरे स्थान पर रही। उससे आगे विजेता कजाकिस्तान (170) और ईरान (164) रहे। महिला वर्ग में परवीन (50 किग्रा), मुस्कान (53 किग्रा) और काजल (76 किग्रा) ने स्वर्ण पदक के साथ भारतीय चुनौती की अगुवाई की। मान्या राजपूत (57 किग्रा), सविता (62 किग्रा) और मनीषा (72 किग्रा) को चीन के पहलवानों के खिलाफ अपने-अपने फाइनल मुकाबले हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

काजल (55 किग्रा), कोमल (59 किग्रा) और मानसी लाथर (65 किग्रा) के कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पुरुष फ्रीस्टाइल में सुमित कुमार लक्ष्मण भारास्कर ने 70 किग्रा वर्ग में भारत के लिए इकलौता स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के सुंगकर सेदाखमेट के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 13-7 से जीत हासिल की।