दिन भी संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने के कारण बाधित रही। दोनों सदनों को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। जहां राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार NEET-UG पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद में निष्पक्ष चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहले इस्तीफ़ा देना होगा। विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र शुरू होने के बाद नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में जारी गतिरोध के बीच राज्यसभा में बुधवार को सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा विपक्ष की ओर इंगित करते हुए कहा कि ये जो इंडी गठबंधन है, उसका व्यवहार बहुत गैर जिम्मेदाराना है। यह प्रजातांत्रिक विरोधी गतिविधि साफ-साफ संसद में दिख रही है। ये (विपक्ष) संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं।




