Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं

5
0
Spread the love

गृहणी से लखपति दीदी बनीं सावित्री

रायपुर, 22 अगस्त 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के ग्राम सियारपाली की सावित्री राणा इसकी प्रेरक मिसाल हैं। बिहान योजना से जुड़ने से पहले गृहणी रहीं सावित्री ने कृष्णा स्व-सहायता समूह और जागृति ग्राम संगठन से जुड़कर मिट्टी के दीये, मटके, गमले, गुल्लक सहित विभिन्न वस्तुएं बनाना शुरू किया। उन्हें आरएफ से 4 हजार और सीआईएफ से 8 हजार रुपये का सहयोग मिला। इसके बाद बैंक से 30 हजार और 20 हजार रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय बढ़ाया। वर्तमान में उन्होंने 1 लाख रुपये का बैंक ऋण लिया है, जिसमें 30 हजार रुपये शेष हैं। कुम्हारी व्यवसाय से उनकी मासिक आय 8 से 9 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उनकी मेहनत और हुनर ने पारंपरिक कुम्हारी को आजीविका का माध्यम बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है।